गोरखपुर, सितम्बर 14 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल का संचलन 18 फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल 01 अक्तूबर से 29 नवम्बर तक योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 8:35 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर अगले दिन 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्त...