ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत 2 की मौके पर मौत
देवप्रयाग, अक्टूबर 15 -- ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पाली पुलिया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार सवार चंडीगढ़ से चमोली जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी वैगनआर कार (HR-68 C 1242) ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह स्थान देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर है। कार सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, देहरादून समेत 11 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्टतीन लोग रेस्क्यू हादसे की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.