जमशेदपुर, अगस्त 9 -- जमशेदपुर। हावड़ा मुंबई रेलमार्ग में रविवार सुबह से ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त रहा। बताया जाता है कि, ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 16 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। पुणे हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 7 घंटे और मुंबई हावड़ा मेल 5 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। जबकि, गीतांजलि, अहमदाबाद एवं अन्य कई ट्रेनें भी लेट से टाटानगर आई। इससे सैकड़ो यात्रियों को परेशानी हुई। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने लेटलतीफी को सोशल मीडिया पर रेलवे से सवाल उठाया कि, ट्रेनें कब समय से चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...