रिषिकेष, जून 17 -- नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। इसके लिए विद्युत वितरण खंड ऋषिकेश ने नगर निगम परिसर में पौने 12 करोड़ की लागत से नए 33 व 11 केवी सबस्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को ऋषिकेश नगर निगम परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्युत विभाग द्वारा विद्युत वितरण खंड ऋषिकेश के अंतर्गत डिपोजिट मद में शिफ्टिंग नए 33 व 11 केवी सबस्टेशन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश नगर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति जल्द होगी: प्रेमचंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...