देहरादून, मई 5 -- ऋषिकेश। स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को मंगलवार को तहसील दिवस लगाया गया। जिसमें तहसील की प्रशासनिक अधिकारी रेखा राणा फरियादियों की समस्याओं को सुन रही हैं। अभी तक बिजली, पानी से संबंधित तीन शिकायत दिवस में दर्ज की गई है। इन शिकायतों के अतिशीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रशासनिक अधिकारी ने दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...