बलरामपुर, दिसम्बर 21 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया प्राइसमनी हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। रविवार को नागपुर हॉकी एकेडमी नागपुर, अश्विनी स्पोर्ट्स एकेडमी कर्नाटक, मेघबारन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाज़ीपुर व स्टार इलेवन बलरामपुर की टीमों ने मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइस मनी हॉकी टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला नागपुर हॉकी एकेडमी नागपुर व विजय ग्रुप आफ प्रयागराज के बीच खेला गया। नागपुर टीम के तीन नंबर खिलाड़ी दिव्यांशु शर्मा ने मैच के पहले मिनट पर मैदानी गोल दाग दिया। इसके बाद दिव्यांशु शर्मा ने 15वें मिनट व 19वें मिनट में प्रयागराज टीम पर दो मैदानी गोल और जड़ दिए। नागपुर टीम के ही खिलाड़ी नागेंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.