रिषिकेष, जून 20 -- नई दिल्ली स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में शनिवार को आयोजित 108वें स्कॉच अवार्ड समिट में नगर निगम ऋषिकेश टीम के उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'सस्टेनेबल योग नगरी' में सिल्वर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्कॉच अवार्ड समिट तत्कालीन नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय मेयर शंभू पासवान और नगर निगम के तमाम कर्मचारियों को भी दिया। कहा कि उन्हीं के बूते यह संभव हो पाया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...