ऋषिकेश के बैराज में 630 केवी के ट्रांसफार्मर में लगी आग
देहरादून, जून 28 -- ऋषिकेश। बैराज में 630 केवी के ट्रांसफार्मर में शनिवार की आधी रात को अचानक आग लग गई। धूं-धूं कर जलते ट्रांसफार्मर को देख ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग से बैराज कॉलोनी में 300 लोगों की बत्ती भी गुल हो गई। निगम के कर्मचारी रात से लेकर तड़के चार बजे तक वैकल्पिक तौर पर घरों में बिजली सप्लाई को सुचारु करने के लिए जुटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने करीब पांच बजे सप्लाई सुचारु की। अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि करीब 10 लाख रुपए का नुकसान ट्रांसफार्मर जलने की वजह से हुआ है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के खड़खड़ी ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, धीरवाली पर विद्युत तारों में आग लगी बताया कि यह समस्या पिटकुल के अचानक शटडाउन देने के बाद पैदा हुई। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.