रिषिकेष, दिसम्बर 8 -- स्वामी विवेकानंद स्कूल चौदह बीघा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, राजस्थानी सहित विभिन्न संस्कृति के गीत और नृत्यों के जरिए सांस्कृतिक छटा बिखेरी। सोमवार को राजीव ग्राम ढालवाला स्थित चौहान वेडिंग प्वाइंट में स्वामी विवेकानंद स्कूल चौदहबीघा का वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्रबंधक सुखदेव भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्रदान करना है। इसके बाद सरस्वती वंदना के जरिए छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र छात्राओं ने पंजाबी, हरियाणवी, कुमाऊनी, गढ़वाली, राजस्थानी सहित विभिन्न संस्कृति के गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर समा...