रिषिकेष, जून 6 -- उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने 7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप -2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 18 पदक जीते हैं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक विजेता आदर्श कंडारी, अभिषेक बिष्ट, नितिका पंत, कृष्णा श्रीवास्तव, मनस्वी पंवार, रजत पदक विजेता आदर्श कंडारी, तेजस सिंह, सौम्या गैरोला, नितिका पंत, पार्थ नेगी, अश्मिका कुकरेती, प्रतिष्ठा रावत, साक्षी बिष्ट एवं कांस्य पदक विजेताओं में स्वराज गैरोला, कार्तिक श्रीवास्तव, उन्नति रावत, मानसी बुटोला, तेजस सिंह एवं अनिरुद्ध जोशी शामिल रहे। जिसको लेकर एकेडमी की निदेशक प्रज्ञा जोशी को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सम्मानित भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...