ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर ट्रैक बिछाने का कार्य तेज
रिषिकेष, सितम्बर 10 -- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में शुक्रवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। ढालवाला-नीरगड्डू के बीच 5.5 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल का शुक्रवार को ब्रेकथ्रू होगा। इसके साथ ही ढालवाला से शिवपुरी तक 11 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल पूरी तरह आर-पार हो जाएगी। परियोजना में ट्रैक बिछाने का काम भी तेज कर दिया गया है और शिवपुरी-गूलर के बीच करीब दो किलोमीटर लाइन बिछाई जा चुकी है। रेल विकास निगम के उपमहाप्रबंधक सिविल ओपी मालगुडी ने बताया कि नीरगड्डू-शिवपुरी के बीच एस्केप टनल पहले ही आर-पार हो चुकी है। अब ढालवाला-नीरगड्डू के बीच ब्रेकथ्रू के बाद सुरंग का यह हिस्सा भी पूरा हो जाएगा। अंतिम चरण में खुदाई के साथ फाइनल कंक्रीट लाइनिंग का काम शुरू कर दिया गया है。
ऋषिकेश से कर्णप्रयाग यात्रा ऋषिकेश से कर्णप्रयाग ढाई घंटे में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.