देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून। अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में तीन भवनों को सील किया। इनमें दो मामलों में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर निर्माण किया जा रहा था, जबकि एक भवन में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा था। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना अनुमति और स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण की टीमें लगातार निर्माण गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ सीलिंग समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...