शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- शाहजहांपुर। सावन माह शुरू होने से पहले रेलवे ने शिवभक्तों की सुविधा के लिए ऋषिकेश से लखनऊ के आलमनगर तक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन ऋषिकेश से चलकर सुबह करीब सात बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और यहां से आलमनगर के लिए रवाना होगी। वापसी में आलमनगर से चलने वाली ट्रेन दोपहर करीब 2:40 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। रेलवे का मानना है कि सावन में हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस विशेष ट्रेन से यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। यह भी पढ़ें- योगनगरी जैसा विकसित होगा पुराना ऋषिकेश स्टेशन यह भी पढ़ें- कांवड़ मेला-2026 के लिए हरिद्वार तक बढ़ाई गईं नियमित ट्रेनें यह भी पढ़ें- दिल्ली- शाहदरा से हरिद्वार के बीच चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्...