ऋषिकेश, अप्रैल 13 -- ऋषिकेश के शिवपुरी में कैंपिंग के दौरान दिल्ली के पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मुनि की रेती इलाके में स्थित इस कैंप के ऑपरेटर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उस पर दिल्ली से आए पर्यटकों के साथ मारपीट करने का आरोप है। पर्यटकों ने देर रात ऑपरेटर से डीजे (DJ) की आवाज थोड़ी कम करने के लिए कहा था जिसके बाद कहासुनी हुई और फिर ऑपरेटर ने पर्यटकों को पीटना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- रोडरेज के बाद नया कांड! देहरादून में छात्रों ने पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाईशनिवार तड़के की घटना पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर स्थित 'कैंप हवेली' में हुई। इस मामले में दुष्यंत सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है...