हरिद्वार, मार्च 1 -- हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भाजपा के फागोत्सव की धूम रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इसके साथ ही, संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया गया। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ें। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह फागोत्सव केवल होली मिलन नहीं, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है। मेयर किरण जैसल ने फूलों की होली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.