देहरादून, फरवरी 12 -- हरिद्वार। ऋषिकुल कश्यप घाट के सामने स्थित पार्क में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव झूले से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह गीता पत्नी स्वर्गीय सुशील निवासी ऋषिकुल कश्यप घाट ने 112 कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि पार्क में एक व्यक्ति झूले से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराते हुए व्यक्ति के शव को नीचे उतारा गया। तलाशी लेने पर मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। मृतक के पास से 10 फरवरी का दिल्ली से हरिद्वार आने वाली रोडवेज बस का टिकट बरामद हुआ है। उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...