हरिद्वार, फरवरी 17 -- ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस कर रहे विद्यार्थियों ने तीसरे दिन भी विभिन्न कक्षाओं का बहिष्कार किया। साथी की आत्महत्या से गमजदा छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम में देरी से नाराज हैं। मंगलवार को उन्होंने आयुर्वेद विवि प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। उनका कहना है कि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित न होने से शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है। कई बार आश्वासन के बावजूद स्थिति में सुधार न होने से धैर्य जवाब दे रहा है। उन्होंने बीएएमएस छात्र यशपाल की आत्महत्या का मामला भी उठाया। उनका आरोप है कि परीक्षा परिणाम में देरी और शैक्षणिक दबाव के कारण ही यशपाल ने गंगा में कूदकर आत्महत्या की। बता दें कि यशपाल का शव मिलने के बाद से ही छात्र-छात्राओं ने कार्य बहिष्कार शुरू किया। वे इस मामले की निष्पक्ष जांच और परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.