मुंगेर, मई 19 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। शामपुर थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटक स्थल ऋषिकुंड में ऐतिहासिक मलेमास मेला परवान चढ़ने लगा है। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने मेला परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां डीएम ने विकास कार्यों की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताई, वहीं एसपी ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मलमास मेले में श्रद्धालुओं की लग रही भीड़घटिया निर्माण पर बिफरे डीएमः निरीक्षण के क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे भवन की खराब गुणवत्ता देख डीएम बिफर पड़े। उन्होंने संबंधित अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण में अनियमितता या लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो दिनों के भीतर (21 मई तक) 2...