ऋषिकुंड मलमास मेले में भक्तों की भीड़, पेयजल के लिए तरस रहे लोग
मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ऋषिकुंड में चल रहे मलमास मेला में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। 30 दिवसीय यह मेला 15 जून तक चलेगा और अभी पूरे परवान पर है। बिहार, झारखंड, बंगाल और यूपी से हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान-दान के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। पीएचईडी विभाग श्रद्धालुओं को शुद्ध जल उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। मेला क्षेत्र में लगाए गए चापाकल खराब पड़े हैं और विभाग की ओर से भेजे गए टैंकर भी जरूरत के हिसाब से कम हैं। आलम यह है कि मेला व्यवस्थापक को खुद पीएचईडी टैंकर को भरवाकर श्रद्धालुओं की प्यास बुझानी पड़ रही है। पानी के लिए श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 45 डिग्री तापमान में दूर-दराज से आए श्रद्धालु पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.