मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण ऋषिकुंड में चल रहे मलमास मेले में इस बार आम श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेले में इस कदर महंगाई की मार है कि स्थानीय लोग अब यह कहने लगे हैं कि ऋषिकुंड अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है। प्रशासनिक दावों के विपरीत धरातल पर न तो कोई सहायता केंद्र दिख रहा है और न ही स्वास्थ्य शिविर की बेहतर व्यवस्था है, जिससे आने वाले लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। परिवहन और पार्किंग के नाम पर लूटः मेले में आने-जाने के लिए परिवहन और पार्किंग के नाम पर मनमाना किराया वसूला जा रहा है। वर्तमान में टोटो ही आवागमन का एकमात्र साधन बना हुआ है, क्योंकि ऑटो या बसों का परिचालन सुचारू नहीं है। नौवागढी से ऋषि कुंड (10 किलोमीटर) जाने के लिए टोटो...