नई दिल्ली, अगस्त 13 -- भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट गॉल स्टेडियम में आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। भारत सीरीज में श्रीलंका को रौंदकर डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने की फिराक में होगा। भारत तलिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है। वहीं, भारत के चार बल्लेबाजों के पास आगामी सीरीज में धड़ाधड़ कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय टीम 2017 के बाद पहली बार श्रीलंका की सरमजीं पर टेस्ट सीरीज में उतरेगी।ऋषभ पंत भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका में तीन छक्के जड़ते ही इतिहास रचेंगे। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 सिक्स जड़ने वाले पहले भारतीय बनेंगे। पंत ने अब तक 50 टेस्ट में 97 सिक्स उड़ाए हैं। सिर्फ तीन खिल...