ऋषभ पंत बने WTC में नंबर वन, रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल का भी रिकॉर्ड किया धराशायी
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की दूसरी पारी में की। टीम इंडिया को जब तेजी से रनों की तलाश थी तो ऋषभ पंत आगे आए और उन्होंने 69 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। इसी बीच ऋषभ पंत ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पहले रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ चुके हैं। पंत अब भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 39 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जड़ा। इसी दौरान वह डब्ल्यूटीसी में भारत के टॉप स्कोरर बन गए। ऋषभ पंत ने गिल के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.