नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में एक बदलाव किया है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण इंडिया ए टीम से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को पंत की जगह 21 वर्षीय विकेटकीपर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। कुशाग्र को फिलहाल दो मैचों के लिए चुना गया है। पंत तीसरे मैच में खेलेंगे या नहीं, इसपर फैसला बाद में होगा। बीसीसीआई ने जब कुछ दिन पहले ए स्क्वॉड की घोषणा की थी तो बताया गया कि पंत का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। 29 वर्षीय पंत पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।विकेटकीपर ऋषभ पंत कब चोटिल हुए? बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ''ऋषभ पंत की इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के लिए उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। वह शुरुआती दो मैचों से बाह...