नई दिल्ली, अगस्त 18 -- भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को इतिहास रच डाला। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय और पहले एशियन प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन हासिल की। यह उनका 51वां टेस्ट मैच है। पंत टेस्ट में सबसे कम पारियों और सबसे कम गेंदों में 100 सिक्स कंप्लीट करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। पंत ने 89 पारियों और 4918 गेंदें में ऐसा किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने 130 पारियों और 6578 गेंदों में सिक्स की सेंचुरी पूरी की थी।पंत ऐसा करने वाले चौथे प्लेयर पंत ने भारत की दूसरी पारी में लाहिरु कुमार द्वारा डाले गए 37वें ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में हवाई ...