नई दिल्ली, अगस्त 24 -- ऋषभ पंत के पास श्रीलंका में भारतीय विकेट कीपर टेस्ट शतक जड़ने का शानदार मौका था, मगर उन्होंने एक खराब शॉट खेलकर इस मौके को गंवा दिया। पंत कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 63 रन बनाकर आउट हुए। लंच के ठीक बाद पहली गेंद पर पंत लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्के लगाना चाहते थे, मगर वह गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए। अगर वह थोड़ा संयम दिखाते और अपने अर्धशतक को शतक में तबदील करते तो पंत इतिहास रच सकते थे। दरअसल, आज तक किसी भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ने श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट शतक नहीं जड़ा है। जी हां, एमएस धोनी से लेकर ऋद्धिमान साहा तक कोई भी भारतीय विकेट कीपर ऐसा नहीं कर पाया है। यह भी पढ़ें- गिल को पछाड़ पंत बने नंबर-1, कोहली-रोहित टॉप-5 में; WTC में सबसे ज्यादा रनधोनी के नाम हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम श्...