नई दिल्ली, मई 20 -- आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जॉइंट्स को मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। मैच हारने के बाद प्रजेंटेशन के दौरान एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद प्रजेंटर इयान बिशप को बात संभालनी पड़ी और उन्हें माफी मांगनी पड़ी। दरअसल पंत ने लाइव इंटरव्यू के दौरान 'F' वर्ड का इस्तेमाल कर दिया, जिसके बाद तत्काल बिशप ने इसके लिए माफी मांगी। राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद भी ऋषभ पंत ने अपने खिलाड़ियों और टीम का मजबूती से समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'हमें टीम पर गर्व है, भले ही स्थितियां चाहें जैसी हों। टेबल में हम चाहें जैसे हों, हम एक कॉन्फिडेंट टीम हैं। यह हमारे हिसाब से नहीं हुआ और ये बात हर कोई जानता है। लेकिन इससे ये सच नहीं बदलता कि हम एक फ... गुड ट...