नई दिल्ली, मई 19 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एक टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विकेट कीपर ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उप-कप्तानी छीन ली गई है। उनकी जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। राहुल ने पिछले कई दौरों पर अपनी काबिलियत साबित की है। वहीं टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ही करेंगे। इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से खेलना है। टेस्ट टीम में मानव सुथार, हरप्रीत बरार के रूप में दो नए चहरों की एंट्री हुई है। हरप्रीत बरार लगातार आईपीएल में अपनी कामल की गेंदबाजी के चलते सुर्खियों में रहे हैं, वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उन्होंने खूब धमाल मचाया है। वहीं मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में ...