नई दिल्ली, मई 19 -- भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को मंगलवार को डबल झटका लगा। बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत से ना सिर्फ टेस्ट की उपकप्तानी छीनी गई बल्कि वनडे टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। पंत को सिर्फ टेस्ट स्क्वॉड में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। वनडे में पंत पर ईशान किशन को तरजीह दी गई है, जहां मुख्य विकेटकेपर केएल राहुल हैं। टेस्ट में पंत की जगह राहुल उपकप्तान बने हैं। 28 वर्षीय पंत व्हाइट बॉल क्रिकेट में लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पंत को ड्रॉप करके टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने साफ-साफ मैसेज दिया है कि अगर प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप से भी पत्ता कट जाएगा।'ऋषभ पंत अच्छे टेस्ट खिला...