हैदराबाद, अप्रैल 5 -- लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल 2026 का पहला मैच हारने के बाद खूब आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। टीम को तो हार मिली थी, जबकि वे खुद भी ओपनर के तौर पर उतरकर बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। हालांकि, अब ऋषभ पंत ने बाहरी आलोचनाओं से दूर रहते हुए अपने प्रदर्शन से जवाब देना पसंद किया। वे यही चाहते हैं। उनके इसी तेवर ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद पर पांच विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। टी20 बल्लेबाजी शैली को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच ऋषभ पंत ने स्पष्ट किया कि उनके लिए ड्रेसिंग रूम के अंदर की बातचीत सबसे अधिक मायने रखती है। उन्होंने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, "मैं जानता हूं कि मैं अच्छी तैयारी कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरा बल्ला ही बोले। मेरे साथी और टीम प्रबंधन मेरी मेहनत देखते हैं, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.