नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से वेलिंगटन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत अब टेस्ट में धमाल मचाने की फिराक में होगा। हालांकि, वेलिंगटन की हवादार परिस्थितियों में भारत की कड़ी परीक्षा होगी। तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के लिए सीरीज जीतना जरूरी है वरना भारत पर डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।पंत और गिल इतिहास रचने की दहलीज पर भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल डब्ल्यूटीसी में इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। दरअसल, द...