ऋषभ पंत इंडिया ए के आखिरी मैच को भी करेंगे मिस, क्या उनके टेस्ट सीरीज में खेलने पर है संकट? जानिए
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- विदेशी सरजमीं पर भारत के प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों में से एक ऋषभ पंत के सात से 10 नवंबर तक लिंकन में होने वाले इंडिया ए के तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं है, क्योंकि पिछले महीने श्रीनगर में ईरानी कप मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव (साइड स्ट्रेन) की समस्या के बाद उन्हें अभी तक फिट घोषित नहीं किया गया है। उनका एक फिटनेस टेस्ट हुआ है, जिसे वह क्लीयर नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उन्हें जल्द एक और फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा, जिसे पास करके वे कम से कम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। पंत बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मेजबान टीम के खिलाफ भारत ए के अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल होने से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.