मेरठ, अक्टूबर 2 -- मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को ऋषभ और मेरठ स्टार के बीच मुकाबला खेला गया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 10 रन से जीत दर्ज की। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 189 रन की पारी खेली। देव शर्मा ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुभान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ स्टार की टीम ने 25 ओवर में 10 विकेट खोकर 179 रन बनाए। मुकुल और सुभान ने 38-38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय ने चार विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया गुरुवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.