ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईसीए क्रिकेट एकेडमी ने जीते फाइनल
मेरठ, जून 24 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वे विवेक पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जूनियर वर्ग और 12 साल के वर्ग के फाइनल मैच हुए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर और आईसीए क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की। पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए। इसमें निखिल ने 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 154 रन ही बना सकी। टीम की ओर से श्रेयांश ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में मीत ने तीन विकेट लिए। इसके बाद मुख्य अतिथि व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया。
दूसरे वर्ग का फाइनल मैच दूसरे वर्ग के फाइनल मैच में आइसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। इसमें अयान और मोहम्मद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.