अलीगढ़, मई 20 -- जट्टारी, संवाददाता। नोएडा के शारदा हॉस्पिटल के पास 8 मई की रात हुए दर्दनाक स्कॉर्पियो हादसे में जान गंवाने वाले जट्टारी निवासी 25 वर्षीय ऋषभ अत्री के परिजनों ने इसे साधारण सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए स्कॉर्पियो चालक गुरुदेव उर्फ गोलू पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 8 मई की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और कई बार पलट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें वाहन की रफ्तार और टक्कर की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद चालक गुरुदेव उर्फ गोलू वाहन से निकलकर मौके से भाग गया, जबकि पिछली सीट पर बैठे ऋषभ वाहन के नीचे दब गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिज...