मेरठ, मार्च 13 -- शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में गुरुवार को भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक महोत्सव में आचार्य वसुनंदी मुनिराज द्वारा रचित आदिनाथ विधान का आयोजन किया गया। शुभारंभ भगवान शांतिनाथ के अभिषेक और शांतिधारा से हुआ। नित्य नियम पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आदिनाथ विधान में सहभागिता कर पुण्यार्जन किया। स्वर्ण शांतिधारा करने का सौभाग्य राकेश जैन और अंकित जैन को प्राप्त हुआ। रजत शांतिधारा नवीन जैन द्वारा की गई। तीन रजत शांतिधारा का सौभाग्य रमेश चंद्र, विपुल जैन, पंकज जैन और अभिषेक जैन को प्राप्त हुआ। रचित जैन, हेमचंद जैन, रमेश जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, संजय जैन, विपुल जैन, लकी जैन, अनिल जैन, सुरेश जैन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.