दुमका, मार्च 2 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि आसनबनी गांव स्थित उच्च विद्यालय स्टेडियम परिसर में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को सम्पन्न हो गया। फाइनल मुकाबला ऋद्धि इलेवन बनाम फाउंडेशन इलेवन टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में फाउंडेशन इलेवन टीम 9 विकेट में 133 रन बनाया, जबकि ऋद्धि इलेवन ने 2 विकेट में 135 रन बनाकर मैच को जीत लिया। फाउंडेशन इलेवन टीम उप विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम ऋद्धि इलेवन को 75 हजार रुपया के चेक एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया, जबकि उप विजेता टीम फाउंडेशन इलेवन को 50 हजार रुपया का चेक एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजक समिति के द्वारा टीम को पुरस्कृत किया गया। आसनबनी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान इस शानदार तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमे विभिन्न शहर के नामचीन प्रतिभाशाली क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.