नई दिल्ली, जनवरी 4 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी से कई खिलाड़ियों के पत्ते कटे हैं, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी शामिल है। गायकवाड़ के टीम से बाहर होने से पूर्व स्पिनर आर अश्विन भी हैरान हैं। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-4 का भार संभाला और अपने वनडे करियर का पहला शतक भी जड़ा। हालांकि इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, जिससे अश्विन भी हैरान जर आए। यह भी पढ़ें- रूट का 'बल्ला' फिर बोला 'हल्ला', सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब सिर्फ एक कदम दूर अश्विन ने हालांकि गायकवाड़ को इसे नजरअंदाज कर फिर से मेहनत करने की सालह दी...