मुंगेर, सितम्बर 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी ऋतिक यादव हत्याकांड में पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है। पुलिस को आरोपियों को लेकर महत्वपूर्ण सुराग भी मिला है। संभावना जतायी जा रही है कि पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

पुलिस के प्रयास पुलिस की अलग-अलग टीमें इसमें लगी हुई है। आरोपियों का सुराग पाने के लिए लगातार उनसे जुड़े लोगों से पुलिस पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटा रही है। एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव के मार्गदर्शन में मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार, अनुसंधान विंग के पुअनि मणिकांत सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी लगातार मामले को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं। फिलहाल तीन संदिग्ध पुलिस के हिरासत में है। उनसे प...