नई दिल्ली, मार्च 21 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में जहां तुलसी शांतिनिकेतन में वापस आ गई है तो अब अंगद और वृंदा शांतिनिकेतन से दूर रहेंगे। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मुन्नी भी तुलसी से अपनी परेशानी शेयर करेगी। वो तुलसी को ऋतिक का वीडियो दिखाएगी। तुलसी उसे सलाह देगी कि उसे ऋतिक से बात करनी चाहिए। तुलसी की सलाह पर मुन्नी ऋतिक से बात करेगी।क्यों शांतिनिकेतन से दूर रहेंगे वृंदा और अंगद? अंगद को पता चलेगा कि उनकी एक फैक्ट्री में काफी नुकसान हो रहा है। वो मिहिर से कहेगा कि उस फैक्ट्री को बंद कर देना चाहिए। तुलसी और ऋतिक कहेंगे अगर फैक्ट्री बंद करेंगे तो वहां काम कर रहे लोगों की रोजी-रोटी बंद हो जाएगी। इसके बाद तुलसी सलाह देगी कि वृंदा उस फैक्ट्री में जाएगीस वहां की मैन...