लखीमपुरखीरी, मई 16 -- नीट का पेपर निरस्त होने के तनाव में खीरी जिले के छात्र ऋतिक की मौत मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने लिखा- ये बच्चे परीक्षा नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है। वहीं प्रियंका गांधी ने पोस्ट में लिखा है कि परीक्षाओं में चल रहा भयानक भ्रष्टाचार युवाओं की जान ले रहा है। यह सिलसिला कब रुकेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जवाबदेही कब तय होगी। खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली के रहने वाले अनूप मिश्रा का 20 वर्षीय बेटा ऋतिक नीट की तैयारी कई वर्षों से कर रहा है। यह भी पढ़ें- 'छात्रों का भविष्य चुराने वालों को जवाब देना होगा' इस साल उसने तीसरी बार परीक्षा दी थी। नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद से वह परेशान था। ऋतिक ने घर में ह...