कोलकाता।, अक्टूबर 14 -- ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले डेमोक्रेटिक तृणमूल गुट के भीतर फूट पड़ गई है। सबीना यास्मीन ने खराब सेहत का हवाला देते हुए इस गुट की महिला विंग की अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि भले ही वह पद छोड़ रही हैं, लेकिन पार्टी नहीं छोड़ रही हैं। सबीना ने डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस की महिला विंग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की वजह खराब सेहत को बताया। हालांकि उन्होंने यह कहा है कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने अपनी चिट्ठी में बिप्लब मित्रा को 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' का अध्यक्ष बताया है।अपनी चिट्ठी में ऋतब्रत का जिक्र नहीं उनके इस बयान ने सियासी पंडितों का ध्यान खींचा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऋतब्रत कैंप के नेताओं ने शुरू से ही लगातार यह दावा किया है कि वे तृणमूल कांग्रेस का ही हिस्सा...