बांदा, जून 18 -- बांदा। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक सभापति पंकज अग्रवाल ने गुरुवार को सहकारी देयों की वसूली को लेकर समीक्षा की। लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि बकाएदार सदस्य 30 जून तक ऋण अदा करें, अन्यथा उनसे 17.70 प्रतिशत ब्याज की वसूली की जाएगी। समीक्षा बैठक में बैंक के सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप त्रिपाठी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक बांदा अंसल कुमार एवं चित्रकूट के राजेन्द्र कुमार ने वसूली की प्रगति से अवगत कराया। वसूली अभियान में 12 दिन ही शेष है, जबकि अभी अधिकांश समितियों में काफी ऋण बकाया है। चेयरमैन ने कहा कि इस वर्ष लिए गए ऋण की अदायगी 30 जून तक नहीं की जाती है तो अगला ऋण भी नहीं मिलेगा और उनको 17.70 प्रतिशत ब्याज देना होगा। बकाए की वसूली न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। नए बकाए की शत प्रतिशत तथा पुराने की कम स...