गढ़वा, मई 7 -- गढ़वा। सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को ऋण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण ने किया। शिविर में कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए। उनमें 21 आवेदन भूमि जांच प्रतिवेदन के लिए अंचल कार्यालय में जमा किया गया। 40 आवेदन पत्र विभिन्न बैंक को भेजे गए। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, पंचायत सेवक अजीत कुमार सिंह, रंजन कुमार, पंचायत सेवक रेखा बेक, कृषक मित्र राजनाथ मेहता, बरकत अंसारी, शंभु चौधरी, अमृत सिंह, जैनुल आबेदीन अंसारी, अशोक तिवारी, अक्षयवर नाथ महतो, सरयू राम, कृषक जितेंद्र पासवान, ओम प्रकाश मेहता और बीटीएम अजय साहू उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...