सासाराम, जून 4 -- कंपनी के कर्मी गांव-गांव जाकर महिलाओं को आसान शर्तों पर ऋण देने का दिया था भरोसा बड़ी संख्या में महिलाओं ने कंपनी पर भरोसा कर अपनी जमा-पूंजी कंपनी में कर दिया था निवेश नोखा, एक संवाददाता। आसान ऋण, फ्रिज, कूलर और अन्य आकर्षक उपहारों का लालच देकर ठगों ने क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर रातों रात कार्यालय बंद कर फरार हो गए।

ठगी का प्रस्ताव घटना के बाद पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर पुराने इंस्पेक्टर कार्यालय के समीप संचालित प्रोटॉन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपना कार्यालय खोला था।

फर्जी उपहारों से लुभाव कंपनी के कर्मचारी गांव-गांव जाकर महिलाओं को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने का भरोसा देते थे। इसके लिए ऋण राशि का म...