ऋण वितरण शिविर में 121 आवेदन स्वीकृत, 60 लाभार्थियों को मिला ऋण
शामली, मार्च 19 -- शामली। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कैराना रोड स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय पर वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने की। शिविर में विभिन्न बैंकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किए। कुल 121 ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 60 लाभार्थियों को मौके पर ही ऋण वितरित किया गया। बैंकवार स्वीकृत ऋणों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 35, पंजाब नेशनल बैंक 22, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 12, इंडियन बैंक 8, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक 10, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 2, यूको बैंक 5 और कैनरा बैंक द्वारा 8 ऋण स्वीकृत किए गए। शिविर में अधिकारियों ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.