मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर उप्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के तत्वावधान में सर्कुलर रोड स्थित जिला अग्रणी बैंक के सभागार में ऋण वितरण मेले में 50 लाभार्थियों को ऋण के चेक और टूल-किट वितरित किए। मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना रहा।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. निर्वाल ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर हाथ को काम मिले। युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण और सब्सिडी जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी (एक जनपद-एक उत्पाद) और पीएम सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.