औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पंजाब नेशनल बैंक और जीविका के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को पीएनबी के मंडल प्रमुख कंदर्प कुसुम की अध्यक्षता में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय में हुई। इसमें 24 सितंबर को स्वयं सहायता समूह ऋण योजना के तहत पात्र समूहों के बीच ऋण वितरण के लिए मेगा कैंप आयोजित करने और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के बीच कुल 40 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पात्र समूहों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंक और जीविका के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। मंडल प्रमुख ने जीविका प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि ऋण उपलब्ध कराने और मेगा कैंप को सफल बनाने में बैंक की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक नंदकिशोर प्रसाद चौधरी, पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय ...