मुंगेर, मार्च 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार ग्रामीण बैंक के बकाया ऋण की वसूली को लेकर प्रशासन और बैंक प्रबंधन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार की रात मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के पांच केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) डिफॉल्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई आदर्श ग्राम टीकारामपुर और दरियापुर इलाके में की गई।इनकी हुई गिरफ्तारीःक्षेत्रीय कार्यालय के नोडल वसूली अधिकारी शशि अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटियों में टीकारामपुर निवासी जियालाल सिंह, मोहन सिंह, पंचू पासवान, राजेंद्र सिंह और दरियापुर के सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। इन सभी ने वर्ष 2013-14 में बिहार ग्रामीण बैंक की हसनपुर, मय दरियापुर और मुंगेर शाखा से केसीसी ऋण लिया था। लंबे समय से नोटिस दिए जाने के बावजूद इन्होंने बकाया राशि जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.