सासाराम, मई 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय सासाराम द्वारा ऋण वसूली को लेकर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड के करारी, कोचस व गोरारी में जागरूकता अभियान चलाकर एनपीए ऋणधारकों को समझौते के माध्यम से छूट की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- ऋण वसूली को लेकर बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया जागरूकता अभियान न्यायालय द्वारा कार्रवाई वहीं दूसरी ओर न्यायालय द्वारा निर्गत पीडीआर वारंटों के निष्पादन की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। बैंक प्रशासन का कहना है कि ऋणधारकों के विरुद्ध पूर्व से जो भी पीडीआर वाद लंबित है। उसपर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बैंक का उद्देश्य ऋण वसूली प्रक्रिया को प्रभावी बनाना, ऋण अनुशासन को सुदृढ़ करना व बैंकिंग व्यवस्था में जवाबदेही सु...