अयोध्या, अप्रैल 30 -- तारुन, संवाददाता। फसली ऋण के रूप में समितियों से ली गई खाद के बकाया की वसूली के लिये सहकारिता विभाग किसानों के द्वार तक दस्तक दे रहा है, जिससे ऋण की वसूली समय से हो जाए। एडीओ सहकारिता अमित सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों द्वारा किसानों को उनकी उपज को बढ़ाने के लिये कम ब्याज पर फसली ऋण के रूप में उर्वरकों को मुहैया कराती है, जिससे किसानों को खाद के लिये पैसे की चिंता नहीं सताती है। समिति सचिवों द्वारा दिए गए ऋण की वसूली के लिये गुरुवार को ग्राम सभा परसावां महोला, खेमीपुर निधियावा केशरुआ बुजुर्ग, नेतवारी चतुरपुर, ऊंचगांव, बेनी गदौपुर में कॉपरेटिव शाखा के शाखा प्रबंधक आनंदकुमार, सचिव दिनेश यादव और मेवालाल के साथ किसानों से संपर्क किया गया और किसानों को बकाया जमा करने के लिये प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- उर्वरकों की जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.